फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 चोरी के मोबाइल समेत दो गिरफ्तार

Wed, 04 May 2016 06:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहियां खास (जालंधर)
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : demo
विज्ञापन
लोहियां के भगत सिंह चौक पर स्थित अनूप टेलीकॉम में चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह उर्फ विक्की निवासी जक्कोपुर खुर्द और मनदीप कुमार उर्फ मोनू निवासी वार्ड नंबर 9 लोहियां खास के रूप में हुई है।
विज्ञापन


मोबाइल शॉप में हुई चोरी के बाद लोहियां थाने के प्रभारी बलजिंदर सिंह के नेतृत्व में एसआई सुरिंदर कुमार, एएसआई बलवीर सिंह और अन्य पुलिस बल को जांच टीम में शामिल किया गया। पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर दोनों चोरों को गिरफ्तार किया है।

थाना लोहियां के प्रभारी बलजिंदर सिंह ने कहा कि दोनों आरोपियों हरदीप सिंह और मनदीप कुमार से चोरी के 55 मोबाइल, चार्जर, बैटरी और मेमोरी कार्ड बरामद किए गए है। उन्होंने कहा कि इसकी कीमत करीब 90 हजार रुपये है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें