फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप-बेटा कर रहे थे चूरापोस्त की खेती, गिरफ्तार

Tue, 05 Apr 2016 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : demo
विज्ञापन
स्थानीय देहात पुलिस ने गांव डल्ला में चूरापोस्त की खेती करने वाले बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को उस समय काबू किया, जब दोनों खेतों में पानी दे रहे थे।
विज्ञापन


आरोपियों ने नशे की लत को पूरा करने के लिए खुद की फसल उगा ली थी। एसपी इंवेस्टिगेशन हरकंवलप्रीत सिंह खख ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अमनदीप सिंह अमनी निवासी गांव डल्ला व उसके पिता इंदरजीत सिंह ने अपने खेतों में करीब 1.5 कनाल जमीन पर भुक्की चूरा पोस्त पोस्त की फसल उगा रखी है, जो पक गई है और फूल तक निकल आए हैं।

पुलिस ने सूचना के बाद छापामारी कर दोनों को काबू कर लिया और फसल को निकलवा लिया। इसका वजन 182 किलोग्राम हुआ। आरोपियों के खिलाफ नशीले पदार्थों की तस्करी का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें