फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की पांच मोटरसाइकिल समेत दो काबू

Thu, 07 Jul 2016 08:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
‌गिरफ्तार - फोटो : demo
विज्ञापन
थाना सिटी पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो लोगों को चोरी की पांच मोटरसाइकिल समेत काबू किया है। इनमें से एक व्यक्ति का पुलिस रिमांड और एक को जेल में भेजा गया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी गुरिंदरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें जसराज सिंह निवासी मुक्तसर ने 3 जुलाई को शिकायत दी थी कि वह मंडी में सुबह के समय सब्जी लेने गया था, तब उसकी मोटरसाइकिल रमेश कुमार निवासी बल्लमगढ़ रोड, मुक्तसर भगाकर ले गया। इस पर थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर उक्त व्यक्ति को काबू कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने रमेश कुमार से तीन अन्य चोरी के मोटरसाइकिल भी बरामद की।

आरोपी को वीरवार अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस तरह दूसरे मामले में पुलिस ने जसविंदर सिंह चक काला सिंह वाला की शिकायत पर बलविंदर सिंह उर्फ पोहली निवासी गांव सोथा को चोरी की मोटरसाइकिल समेत काबू किया है। उसे अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें