फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख की जाली करेंसी समेत तीन गिरफ्तार

Thu, 16 Feb 2017 06:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सीआईए (2) स्टाफ पुलिस ने नकली नोटों के नेटवर्क का पर्दाफाश कर तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरोह का मुख्य सरगना फरार हो गया। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। पुलिस को आरोपियों के पास से एक लाख 7 हजार की नकली करेंसी मिली है। इसमें 100 और 500 के नए नोट भी शामिल हैं।
विज्ञापन


डीसीपी संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चार लोग जालंधर में नकली करेंसी लेकर सक्रिय हैं, जो आधे दाम पर बेचने के लिए कस्टमर खोज रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर वेरका मिल्क प्लांट के पास से परमजीत, मनदीप सिंह, मस्सा राम को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी पहचान दीपक के तौर पर हुई है।

डीसीपी संदीप ने बताया कि दीपक इस गिरोह का सरगना है, उसकी गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे होंगे कि यह जाली करेंसी की खेप कहां से लाई गई थी। ऐसी आशंका है कि नोट कंप्यूटर की स्कैन से तैयार किए गए हैं, लेकिन दीपक की गिरफ्तारी के बाद ही तस्वीर साफ होगी। इन नोटों को आरोपी आधे दाम पर बेचते थे। इसमें पांच सौ के नए नोट हैं, जो बिलकुल असली जैसे दिखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें