फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने लूटपाट के दो गिरोह के नौ सदस्य को किया गिरफ्तार

Fri, 26 Aug 2016 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
‌गिरफ्तार - फोटो : demo
विज्ञापन
पुलिस ने लूटपाट व चोरी करने वाले जिलास्तरीय दो गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन पिस्तौल, कारतूस व तेजधार हथियार के अलावा अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना कैंट व शहर में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


एसएसपी रविंदर कुमार बख्शी ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के सदस्य समीन उर्फ शिवा वासी फिरोजपुर कैंट, जतिन कुमार वासी माल रोड फिरोजपुर कैंट, कुलविंदर उर्फ किंदू वासी गोखी वाला व नीरज वासी कुमिहार मंडी फिरोजपुर कैंट को काबू किया।

इनके पास से 32 बोर का एक रिवाल्वर, 315 बोर देसी पिस्तौल, छह कारतूस, एक कृपाण व कापा बरामद किया है। इन्होंने गैस एजेंसी दाना मंडी फिरोजपुर शहर से 29 हजार रुपये, गैस एजेंसी मक्खू से 33 हजार, एक पेट्रोल पंप से 85 हजार लूटे और गांव पोजोके थाना ममदोट व कुमिहार मंडी फिरोजपुर कैंट में फायरिंग की। यही नहीं इन्होंने शहर और कैंट क्षेत्र में महिलाओं के पर्स व मोबाइल फोनों की लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम दिया।
विज्ञापन


इसी तरह थाना सिटी पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के सदस्य साजन, सैमसन वासी शांति नगर, सतनाम वासी बस्ती केसर सिंह वाली गुरूहरसहाए, जसविंदर सिंह वासी बस्ती लाभ सिंह वाली गुरुहरसहाए व अर्शदीप सिंह वासी रखड़ी को काबू कर उनके पास से दो चोरी की बाइक, एक महिला पर्स, एक मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड, दो ड्राइविंग लाइसेंस व एक देसी पिस्तौल बरामद किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें