सीआईए स्टाफ की पुलिस ने विभिन्न मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जाली दस्तावेज तैयार कर इनोवा गाड़ी पर 15 लाख का कर्ज लेने वाले आरोपी को सीआईए ने काबू किया है। आरोपी की पहचान रिशव अरोड़ा निवासी हुकम सिंह रोड अमृतसर के रूप में हुई है।
सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह की टीम ने स्पेशल नाकाबंदी कर आरोपी रिशव को जालंधर के वर्कशॉप चौक से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार रिशव ने जाली दस्तावेज तैयार बैंक और कंपनी से धोखा करते हुए इनोवा गाड़ी पर 15 लाख का कर्ज लिया था। वह गाड़ी को बेचने के चक्कर में घूम रहा था, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
इसके अलावा सीआईए स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मिली जानकारी के बाद दो लोगों को क्रिकेट पर सट्टा लगवाते गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान आकाश शर्मा निवासी रस्ता मोहल्ला जालंधर और सौरव मरवाहा निवासी पुरानी कचहरी टांडा जालंधर के रूप में हुई हैं।
आरोपियों से 1 लाख 30 हजार रुपये, 7 मोबाइल, 1 लैपटॉप बरामद किया गया है। इसके अलावा सीआईए स्टाफ की टीम ने नूरपुर कॉलोनी में जांच के दौरान कालू नाम के व्यक्ति को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 11 पेटी अवैध शराब की बरामद की गई। सीआईए स्टाफ ने विभिन्न मामलों में भगोड़ा चल रहे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।