फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड हैक कर चार सौ लोगों को लगाया एक करोड़ का चूना

Fri, 08 Jul 2016 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
‌गिरफ्तार - फोटो : demo
विज्ञापन
जालंधर देहात की आर्थिक अपराध शाखा की पुलिस ने एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो लोगों के क्रेडिट कार्ड हैक कर पैसा वेस्टर्न यूनियन में ट्रांसफर करने के बाद फर्जी आईडी के माध्यम से निकलवा लेते थे।
विज्ञापन


गिरोह ने करीब 400 लोगों को चूना लगाया है। गिरोह के तीन सदस्यों को काबू कर लिया है, जिसमें एक सरपंच भी शामिल है। इस गिरोह का मास्टमाइंड हैकर ओमलो अमेरिका में है। वह वहीं से इस पूरे गिरोह को ऑपरेट कर रहा था।

एसपी डिटेक्टिव परमिंदर सिंह भंडाल, डीएसपी धर्मपाल ने प्रेसवार्ता में बताया कि आर्थिक अपराध शाखा की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर गांव धन्नोवाली में छापामारी की गई। वहां से बलजीत सिंह निवासी कोटला हेरां शाहकोट, अमृतपाल निवासी धन्नोवाली को काबू किया गया। उनके पास से मोबाइल के अलावा फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए।
विज्ञापन


एसपी भंडाल के मुताबिक पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो एक अंतरराष्ट्रीय जालसाजी गिरोह का पर्दाफाश हो गया। इस गिरोह के अन्य सदस्य गांव बलकोहना के सरपंच जसबीर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसपी भंडाल के मुताबिक बलजीत सिंह काफी समय तक फर्जी पासपोर्ट पर अमेरिका में रहा है। वहां पर उसकी मुलाकात अमेरिका में रहने वाले ओमलो से हुई थी। ओमलो चोरी के मोबाइल व अन्य सामान खरीदने का धंधा करता था और बलजीत ने काफी समय तक उसके साथ धंधा किया था।

2014 में बलजीत सिंह को भारत आना पड़ा और यहां पर आकर भी उसका ओमलो से संपर्क जारी रहा। बलजीत सिंह ने ओमलो से अमेरिका बात की तो ओमलो ने कहा कि उसके पास नया प्लॉन है, जिसके तहत वह काफी पैसा भारत में बैठे कमा सकता है। एसपी ने कहा कि बलजीत सिंह ने इस धंधे में अपने मामा गांव के सरपंच जसबीर सिंह, अमृतपाल, गगन, विजय ग्रोवर को मिला लिया।

यहां पर एक गिरोह तैयार कर लिया। वहीं अमेरिका में ओमलो व अंकित पुरी नामक दोनों व्यक्ति बैठकर ऑपरेट करने लगे। एसपी भंडाल के अनुसार ओमलो अमेरिका में बैठकर क्रेडिट कार्ड हैक करता और पैसा वेस्टर्न यूनियन में किसी नाम पर ट्रांसफर कर देता था। जालंधर में बैठे बलजीत सिंह व उसके बाकी सदस्य उस नाम की फर्जी आईडी तैयार करते और वेस्टर्न यूनियन के कार्यालय से जाकर पैसा निकलवा लेते थे। इस तरह से करीब 400 लोगों को क्रेडिट कार्ड हैक कर पैसा निकलवाया गया, जिसकी राशि करीब एक करोड़ के आसपास बनती है।

इसमें आधा पैसा बलजीत सिंह अमेरिका में ओमलो को भेज देता था। बलजीत सिंह के पिता गुरमीत सिंह भी इस कारोबार में अपने बेटे का साथ देते थे। उनके खाते का इस्तेमाल कई बार जानकारी हासिल करने के लिए हुआ था। पुलिस ने गुरमीत सिंह को नामजद कर लिया है। एसपी भंडाल के मुताबिक देश में इस गिरोह के गुरमीत सिंह, विजय ग्रोवर, गगन को गिरफ्तार किया जाना बाकी है, जबकि बलजीत सिंह, उसके मामा सरपंच जसवीर सिंह और अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें