थाना सिटी पुलिस ने महिलाओं से स्नैचिंग और मोटरसाइकिल चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरजिंदर सिंह निवासी गांव अहमदपुर छन्ना (सुल्तानपुर लोधी) के तौर पर हुई है।
डीएसपी विलियम जे और थाना सिटी प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि पुलिस ने आरोपी हरजिंदर को गांव मालड़ी से गिरफ्तार किया। उससे 120 ग्राम नशीला पाउडर, दो मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिलें, दो बालियां बरामद की गई हैं। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने कई वारदातों को कबूल किया।
उन्होंने कहा कि आरोपी डांस ग्रुप में शामिल था, जो नकोदर में ही एक गेस्ट हाउस में ग्रुप के साथ रहता था। वह अकेला ही वारदातों को अंजाम देने के बाद गेस्ट हाउस में ग्रुप के साथ शामिल हो जाता था। आरोपी हरजिंदर की ओर से की जाने वाली वारदातों के बारे में ग्रुप के अन्य सदस्यों को कुछ नहीं पता था। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।