फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राला चालक गिरफ्तार, आज करेंगे अदालत में पेश

Mon, 20 Feb 2017 07:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo
विज्ञापन
फिल्लौर-नवांशहर रोड पर रविवार को हुए हादसे में आरोपी ट्राला चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दलजीत सिंह को मंगलवार सुबह अदालत में पेश किया जाएगा। इसकी पुष्टि थाना फिल्लौर के इंस्पैक्टर कुलवंत सिंह ने की है।
विज्ञापन


रविवार को फिल्लौर-नवांशहर सड़क किनारे खड़ी लोगान कार पर ओवर लोडेड ट्राला पटल गया था। हादसे में कपूरथला एसएसपी कार्यालय में तैनात वायरलेस इंस्पेक्टर रछपाल सिंह की बेटी अंशुमन (17) की मौत हो गई थी। फिल्लौर पुलिस ने आरोपी ट्राला ड्राइवर दलजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया था।

रछपाल सिंह कपूरथला के सुल्तान रोड का रहने वाले हैं। रविवार को वह अपनी पत्नी अमृतपाल कौर, पिता दर्शन सिंह, माता जसविंदर कौर और बेटी अंशुमन के साथ लोगान में फिल्लौर के गांव तेहिंग में अपने ननिहाल जा रहे थे। गाड़ी जैसी ही फिल्लौर-नवांशहर रोड पर पहुंची तो रछपाल गाड़ी साइड में लगाकर अपनी पत्नी के साथ कुछ सामान खरीदने चले गए।
विज्ञापन


इसके बाद उनके माता-पिता भी कार से बाहर आ गए। वे बेटी अंशुमन को भी बार आकर कुछ खाने-पीने को कहने लगे, लेकिन वह कार में ही बैठकर पढ़ती रही। अभी वे बाहर निकले थे ही कि नवांशहर की ओर से आ रहा गेहूं की बोरियों से लदा ट्राला कार पर पलट गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से कार से ट्राले को हटवाया गया।      
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें