फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग का सहायक क्लर्क रिश्वत लेता दबोचा

Tue, 21 Feb 2017 07:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : file photo
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने शिक्षा विभाग के सहायक क्लर्क को 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सहायक क्लर्क ने यह राशि केमिस्ट्री के लेक्चरर को बहाल करने के लिए ली थी।
विज्ञापन


ब्यूरो के इंस्पेक्टर मदन लाल ने बताया कि डरोली कलां जालंधर के लेक्चरर जगतिंदर सिंह ने शिकायत की थी कि उनके खिलाफ नई बारादरी में एक आपराधिक केस दर्ज हुआ था। इस वजह से उसको विभाग से सस्पेंड कर दिया गया था। जगतिंदर सिंह का कहना है कि उसको बहाल करने का आदेश डायरेक्टर एजुकेशन की ओर से जारी हो चुका था।

इन आदेशों की कापी लेकर जगतिंदर सिंह सर्किल एजुकेशन कार्यालय गया, जहां पर सहायक क्लर्क विजय कुमार से उसकी मुलाकात हुई। विजय कुमार ने चंडीगढ़ से आए आदेशों को आगे भेजने के लिए 20 हजार की रिश्वत की मांग की। बाद में मामला 15 हजार में तय हो गया।
विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो ने मंगलवार को शिकायत दर्ज कर डॉ. रणजीत सिंह चौहान और पशु चिकित्सक सुरजीत सिंह को बतौर सरकारी गवाह लेकर जाल बिछा दिया। जैसे ही सहायक क्लर्क ने 15 हजार की राशि पकड़ी तो विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने उसको काबू कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें