फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

Sun, 16 Oct 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : demo
विज्ञापन
लुधियाना से बाइक पर श्री दरबार साहिब अमृतसर जा रहा एक परिवार पीएपी चौक के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया। किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और बेटा घायल हो गया। मृतका की पहचान लुधियाना के कैलाश नगर की रहने वाली नवनीत कौर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


घायल सुखविंदर सिंह और उसके बेटे को निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया है। लुधियाना के कैलाश नगर का रहने वाले सुखविंदर सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रविवार सुबह मोटरसाइकिल पर लुधियाना से श्री दरबार साहिब अमृतसर माथा टेकने जा रहा था। वह जालंधर के पीएपी चौक की लाइट पर खड़े थे। ग्रीन लाइट होने पर पीएपी चौक से थोड़ी से दूर ही गए थे कि किसी वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने जानकारी दी कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है। सुखविंदर की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि बच्चा ठीक है। घटना की सूचना मिलते ही थाना नई बारादरी की पुलिस मौके पर पहुंची। नई बारादरी थाना के प्रभारी कृपाल सिंह ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें