दो लुटेरे एक दुकानदार की आंखों में मिर्च झोंककर दो नए मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। दुकानदार को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सूचना मिलते ही डीएसपी सुखचैन सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पूरे इलाके की नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई है।
आरके टेलीकॉम के मालिक सौरव कुमार ने बताया कि एक कार पर दो युवक उनकी दुकान पर आए और उनके साथ एक बुजुर्ग महिला भी थी। एक युवक मोबाइल फोन पसंद करने लगा। उसने दो मोबाइल फोन पसंद किए। उक्त युवक ने कहा कि वह एक पुराना मोबाइल फोन उन्हें देना भी चाहते हैं। उसी समय दूसरे युवक ने उनकी आंखों में लाल मिर्च पाउडर झोंक दिया और कार में बैठकर फरार हो गए।