फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

Sun, 04 Dec 2016 06:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। उधर, पुलिस ने विभिन्न थानों में वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


दरबारा सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह वासी शेरखां ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके चाचा का बेटा कुलदीप सिंह पुत्र बलबीर सिंह वासी शेरखां बाइक से कहीं जा रहा था।

गांव जनेर के चौक पर महिंदरा जीप ने टक्कर मार दी। हादसे में कुलदीप सिंह की मौत हो गई। उधर, पुलिस ने दरबारा सिंह के बयान पर जीप चालक हरजिंदर सिंह वासी अटारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह, बलबीर सिंह पुत्र सोभा सिंह वासी गांव दिला राम थाना लक्खोके बहराम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका साला चमकौर सिंह पुत्र जगीर सिंह वासी ममदोट बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। गांव लक्खोके बहराम के पेट्रोल पंप के पास एक कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में चमकौर की मौत हो गई। उधर, पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें