जीरा तहसील में पड़ते गांव बंब बड़ाला के पास स्कूल वैन, कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग जख्मी हो गए। जख्मियों को जीरा के अस्पताल में दाखिल करवाया है।
पुलिस ने कार और वैन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं। जख्मी संजय वासी गांव शाहवाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वो अपने दोस्त भारत और राजेश के साथ बाइक पर जीरा की तरफ जा रहे थे।
गांव बंब बड़ाला के पास आगे जा रही स्कूल वैन ने अचानक ब्रेक लगा दी जिस कारण उनकी बाइक वैन से टकरा गई। पीछे से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों बाइक से गिर गए। गांव के लोगों ने उन्हें जीरा अस्पताल में दाखिल करवाया।
अस्पताल में भारत की मौत हो गई। संजय और राजेश अस्पताल में दाखिल हैं। एएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि जख्मी युवकों के बयान पर वैन चालक लखविंदर सिंह और कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों चालक फरार हैं।