फाजिल्का-मलोट रोड स्थित गांव विर्कखेड़ा में सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं अन्य तीन को मामूली चोटें आईं हैं। आकाशदीप सिंह और साहिल कुमार अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ कार पर फाजिल्का की ओर से आ रहे थे।
मलोट से कुछ दूरी पर ही आपस में शरारत करते समय कार बेकाबू होकर पहले सड़क के किनारे लगे पेड़ों से जा टकराई और उसके बाद खेतों में पलट गई। इस हादसे में करीब 17 वर्षीय साहिल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके अन्य दोस्तों के मामूली चोटें आईं। थाना कबरवाला के एएसआई गुरमीत सिंह ने कार्रवाई शुरू कर दी है।