जंडियाला रोड के पास स्थित गांव समराए में तेज रफ्तार कार की टक्कर से पांच लोग घायल हो गए। इन सभी को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
किशन, धानू, मनकुश, जगनाथ और मंजूर ने बताया कि वह सड़क पर पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे तो दूसरी ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि कार चालक ने शराब पी रखी थी और वह बहुत तेज गति से कार चला रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।