फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों का खून: शराब पीते पीते हुई बहस के बाद भाई की चाकू मारकर हत्या, वजह जान पुलिस भी हैरान 

Tue, 27 Apr 2021 06:47 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

 मृतक की पहचान पंकज के रूप में हुई है। उसे चाकू मारने वाला उसका भाई रोहित मौके से फरार हो गया।  
विज्ञापन
हत्या की वारदात के बाद जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में डीएवी कॉलेज के पास कबीर नगर में सोमवार देर रात दो भाइयों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक भाई ने दूसरे की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान पंकज के रूप में हुई है। उसे चाकू मारने वाला उसका भाई रोहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एसीपी नार्थ सुखजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। 

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में मनी ने बताया कि वह तीनों भाई कबीर नगर गली नंबर-6 में किराये के घर में रहते हैं। वे दिहाड़ी पर काम करते हैं। सोमवार देर रात पंकज और रोहित के बीच 375 रुपये के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों भाई एक-दूसरे से हाथापाई कर ने लगे।


इस बीच रोहित ने पंकज को चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गया। वह पंकज को लेकर ईएसआई अस्पताल पहुंचा जहां उसकी मौत हो गई। मृतक पंकज सहगल के पिता स्वामी सहगल ने बताया कि बड़ा बेटा पंकज राजमिस्त्री का काम करता था और मंझला बेटा रोहित पेंट का काम करता है।
विज्ञापन


सोमवार रात दोनों इकट्ठा बैठकर शराब पी रहे थे। पंकज ने रोहित से अपने 375 रुपये मांगे। साथ ही कहा कि वह हर वक्त उसके खाते से शराब पीता है और अब वह उसके पैसे वापस कर दे। इसी बात पर दोनों की बहस हुई और रोहित ने गुस्से में आकर पंकज पर चाकू से वार कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें