फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमन मुटनेजा की कार गंग कैनाल से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुमन मुटनेजा की कार गंग कैनाल से बरामद
विज्ञापन

बाजारों में चर्चा, सुमन मुटनेजा भी पुलिस के संरक्षण में
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। गुरुवार की शाम को जलालाबाद से अपने घर मंडी पंजे जाते समय गायब हुए पेस्टिसाइड एंड फर्टिलाइजर व्यापारी सुमन मुटनेजा की कार पुलिस ने शनिवार को गांव खुडंज के नजदीक गंग कैनाल से बाद दोपहर बरामद कर लिया, जबकि पुलिस के अनुसार सुमन मुटनेजा का अभी भी पता नहीं चल सका है। वहीं लोगों का कहना है कि सुमन मुटनेजा भी पुलिस के संरक्षण में हैं, लेकिन उनका अभी तक खुलासा नहीं किया जा रहा। जानकारी के अनुसार वीरवार को हुई इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन को शुक्रवार शाम को गंग कैनाल में कार पड़ी होने सूचना मिली। पुलिस ने शनिवार को जब आई-20 कार को बाहर निकाला तो कार की खिड़कियां शीशे व पिछली डिग्गी खुली हुई थी। निशानदेही के अनुसार पता चला कि कार को घसीटकर नहर में फेंका गया है। उधर चर्चा रही कि सुमन मुटनेजा राजस्थान के श्रीगंगानगर के अस्पताल में उपचाराधीन है, जबकि पुलिस ने इसकी पुष्टि न करते हुए अफवाह बताया। पुलिस का कहना है कि सुमन की तलाश की जा रही है। जबकि सुमन मुटनेजा के निवास स्थान के माहौल और लोगों की बातचीत से स्पष्ट हो रहा है कि मुटनेजा को सुरक्षित बरामद कर लिया गया, लेकिन अपहर्ताओं तक पहुंचने के लिए चल रहे प्रयासों के कारण ही अभी तक मामले का खुलासा नहीं किया जा रहा। सूत्रों के अनुसार यह भी पता चला है कि शुक्रवार रात्रि को मुटनेजा के परिवार वालों से फिरौती मांगी गई, लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जलालाबाद के खाद व कीटनाशक दवाओं के व्यापारी सुमन मुटनेजा वीरवार शाम को अपनी कार नंबर पीबी 22 के 4045 पर सवार होकर घर की ओर रवाना हुए थे कि रास्ते में ही एक अन्य कार पर सवार होकर आए कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। सारी वारदात एक सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रही है। इधर, थाना सिटी पुलिस ने अभिनंदन मुटनेजा पुत्र सुमन मुटनेजा निवासी पंजे के उताड़ गुरुहरसहाए के बयान के आधार पर सुमन मुटनेजा को अगवा करने के आरोप में धारा 365 के तहत पर्चा दर्ज जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई अमरिंदर सिंह ने बताया मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन


इस समाचार की फोटो एबीआर 2 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें