सरकारी स्कूल की नवनिर्माण चारदीवारी तोड़ी
पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
जीरा विधानसभा हलके के गांव अवान के सरकारी स्कूल की बनाई गई नवनिर्माण चारदीवारी को कुछेक लोगों ने तोड़ दिया। जीरा के ब्लाक विकास व पंचायत अधिकारी की शिकायत पर जीरा सदर पुलिस ने वीरवार को चार लोगों को नामजद कर कुछेक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक गांव अवान के सरकारी स्कूल में चारदीवारी का निर्माण कार्य चल रहा था। चारदीवारी बन चुकी थी। गांव अवान के ही कुछेक लोग स्कूल पहुंचे और चारदीवारी को तोड़ दिया। ब्लाक विकास व पंचायत अधिकारी जीरा की शिकायत पर थाना सदर जीरा पुलिस ने आरोपी परमवीर सिंह, जगदीप सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, जसवीर सिंह व सुखचैन सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह वासी गांव अवान व कुछेक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
उधर, मामले की जांच-पड़ताल कर रहे एएसआई गुरविंदर पाल सिंह ने बताया कि अभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पूछताछ दौरान ही पता चलेगा कि आरोपियों ने स्कूल की चारदीवारी क्यों तोड़ी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही चारदीवारी तोडने का खुलासा हो सकेगा।