हेडकांस्टेबल ने पत्नी के बाद खुद को गोली मारी
जालंधर। डॉक्टर कालोनी, उजाला नगर, बस्ती दानिशमंदा में सोमवार दोपहर बाद हेडकांस्टेबल हरविंदर सिंह ने पत्नी मनजीत को तीन गोलियां मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। दोनोें की हालत सीरियस बनी है, उनको इलाज के लिए जौहल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। सूचना पाकर एडीसीपी सिटी पर मिंदर सिंह भंडाल मौके पर पहुंचे और जांच की। ऐसी आशंका है कि पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद हेडकांस्टेबल ने गोलियां चला दी।
घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक हरविंदर थाना पांच में तैनात हैं और इन दिनों चेकिंग के लिए फ्लाइंग स्क्वाएड में तैनात है। उसको सरकारी तौर पर कारबाइन मिली है। सोमवार दोपहर को हरविंदर सिंह दोपहर को घर पहुंचा, जिसके कुछ समय बाद गोलियां चलने की आवाज आई। पड़ोस के लोगों ने बताया कि पति-पत्नी खून से लथपथ पड़े थे।
उधर, घटना की सूचना पाक मौके पर एडीसीपी परमिंदर भंडाल बस्ती बावा खेल पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है। अभी तक की जांच में घरेलू कलह की बात सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि हरविंदर ने अपनी सरकारी कारबाइन से पत्नी मंजीत को तीन गोलियां मारी हैं। दोनों की हालत अभी सीरियस है।