फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएंडके से हेरोइन की तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त, करीब 7 करोड़ की हेरोइन बरामद, एक तस्कर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जेएंडके से हेरोइन का पर्दाफाश
एक किलो 400 ग्राम हेरोइन बरामद, एक तस्कर काबू
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। देहात पुलिस ने जेएंडके से तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ कर एक किलो 400 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जिसकी अंतराष्ट्रीय कीमत करीब सात करोड़ बताई जा रही है। पु लिस ने तस्कर को उस समय काबू किया जब वह अपनी आलटो कार में हेरोइन की खेप जम्मू कश्मीर से लेकर पंजाब में सप्लाई के लिए आ रहा था। पुलिस ने तस्करी का केस दर्ज कर लिया है और पूछताछ की जा रही है।
एसएसपी देहाती नवजोत सिंह माहल ने बताया कि देहात पुलिस को गुप्त सूचना थी, जिसकी बिनाह पर रंधावा मसंदा व रायपुर रसूलपुर में नाकेबंदी की गयी थी। इस दौरान आलटो कार को तलाशी के लिए रोका गया तो अंदर से एक किलो 400 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर जेएंडके के चक्क मूसा गांव के प्रभजोत को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान गिरफ्तार प्रभजोत सिंह ने खुलासा किया कि प्लस टू पास करने के बाद दिल्ली जाकर मेट्रो स्टोर में नौकरी करने लगा था। वर्ष 2014 में वह वापस जम्मू आ गया और वहां ई-कूरियर सेवा में कार्य करने लगा। जहां राजू निवासी सुंदर नगर के संपर्क में आ गया, जोकि आरएस पुरा एक फर्नीचर की दुकान चलाता था। उन्होंने आगे इंद्र नगर के एक विक्की से मिलवाया, जो हेरोइन की तस्करी के धंधे में लगा हुआ था। एसएसपी माहल के मुताबिक, विक्की ने जालंधर में ही सप्लाई करने के लिए प्रभजोत को इस हेरोइन की खेप दी थी। जालंधर पहुंचने के बाद उसे टेलीफोन पर दिशा-निर्देश दिए जाने थे कि खेप किसको सौंपनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें