फिरोजपुर। थाना ममदोट के अंतर्गत गांव महिमा के एक किसान ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली है। मृतक किसान की पहचान 45 वर्षीय करमजीत सिंह के रूप में हुई है।
ग्रामीणों के मुताबिक उक्त किसान चार एकड़ जमीन का मालिक था और उसने जमीन पर 12 लाख रुपये का कर्ज ले रखा था। कर्ज न अदा करने से वह मानसिक रूप से बहुत परेशान था। इसके चलते उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ परमजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।