फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति को ब्लैकमेल करने वाले आरोपियों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लैकमेलिंग के आरोप में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

80 हजार न देने पर वीडियो नेट पर डालने की दे रहे थे धमकी
महिला ने फोन कर बुलाया, कमरे में बनाई वीडियो
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद (फिरोजपुर)। उपमंडल के गांव अरनीवाला में व्यक्ति को ब्लैकमेल करने वाले साथ आरोपियों पर अरनीवाला पुलिस ने पर्चा दर्ज किया है। मामले की जांच इंस्पेक्टर वेद प्रकाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

रणधीर सिंह पुत्र जलोर सिंह वासी बोदीवाला खड़क सिंह थाना कबरवाला मुक्तसर साहिब ने पुलिस को बयान दिया कि 17 सितंबर को उसके मोबाइल पर एक महिला ने फोन किया, जिसने अपना नाम जसविंदर कौर बताया और उसके साथ मीठी-मीठी बातें करने लगी। महिला ने उसे कहा कि वह उससे मिलना चाहती है। उसकी बातों में आकर वह ढाणी वाटर वर्कर्स अरनीवाला में आ गया। महिला उसे एक कमरे में ले गई। जब वह कमरे में थे तो बाहर से कई लोग दरवाजा खटखटाने लगे। महिला ने दरवाजा खोला तो सभी आरोपी उसकी वीडियो बनाने लगे और कहने लगे कि 80 हजार रुपये दे नहीं तो वीडियो नेट पर डाल देंगे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर जसविंदर कौर उर्फ कुलविंदर कौर पत्नी जोगिंदर सिंह वासी मोहन के हिठाड़, बलदेव सिंह पुत्र रुलिया सिंह वासी गुरुहरसहाय, बिट्टू सिंह पुत्र कश्मीर सिंह, मनजीत कौर पत्नी बिट्टू सिंह वासी ढाणी वाटर वर्क्स अरनीवाला, परमजीत कौर उर्फ पम्मी पत्नी जसवीर सिंह वासी अरनीवाला, राजो बाई पत्नी शिंदा सिंह वासी ढाणी दरिया सिंह दाखली चाहलां वाली, इकत्तर सिंह वासी सुखना अबलू जिला मुक्तसर साहिब और पांच अन्य अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने इनमें से बलदेव सिंह, मनजीत कौर और राजो बाई पत्नी शिंदा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें