फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकसूदा सब्जी मंडी में पर्ची को लेकर हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मकसूदा सब्जी मंडी में चाय वाले को पीटा
विज्ञापन

30 रुपये की जगह 60 रुपये की पर्ची काट रहे थे ठेकेदार के कारिंदे
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
मकसूदा सब्जी मंडी में पर्ची पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पर्ची काटने वाले के कारिंदों ने एक व्यक्ति को पीट डाला। मौके पर थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस पहुंची व मामले को शांत करवाया।
विज्ञापन

विनोद पुत्र वेदराम वासी नागरा ने बताया कि वह मंडी में चाय का खोखा लगाता है। जब वह सुबह रेहड़ी लेकर अपने खोखे पर जा रहा था तो गेट नंबर 2 पर कारिंदों ने उससे पर्ची के पैसे मांगे। उसने 100 रुपये पर्ची के दिए व करिंदे ने पर्ची के 60 रुपये काटकर बाकी 40 रुपये वापस कर दिए। उसने कहा कि पर्ची का रेट 30 रुपये लिखा हुआ है तो वह 60 रुपये क्यों ले रहे हैं। इसपर पर्ची काटने वाले तीनों कारिंदों ने उसको पकड़कर पीटा। मारपीट में वह बुरी तरह घायल हो गया। इस बारे में ठेकेदार का कहना है कि हमारे किसी भी कर्मचारी ने डबल पैसे नहीं लिए हैं। वह कर्मचारियों से बात करेंगे। थाना प्रभारी डिवीजन नंबर-1 कुलवंत सिंह ने कहा कि दोनों पार्टी ने कोई लिखित शिकायत थाने में दर्ज नहीं करवाई है। इस कारण मौके पर ही दोनो पक्षों में सुलह होकर मामला निपटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें