फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने कालेज को बनाया निशाना, लाखों की नकदी चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज से 1.72 लाख रुपये चोरी
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
चौकी नडाला के अंतर्गत गुरु नानक प्रेम कर्मसर कालेज नडाला में चोरों ने 1.72 लाख रुपये चुराकर फरार हो गए। घटना संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रिंसिपल डा. कुलवंत सिंह फूल ने बताया कि सुबह करीब सात बजे चौकीदार राम राजू ने फोन पर बताया कि कॉलेज का सामान बिखरा पड़ा है। इस पर वह कॉलेज पहुंचे। क्लर्क के दफ्तर, प्रिंसिपल दफ्तर, कालेजिएट स्कूल दफ्तर और पुस्तकालय के ताले टूटे मिले और अलमारियां भी खुली थी। हर तरफ सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि दो दिन बैंकों की छुट्टी होने के कारण विद्यार्थियों से मिली फीस के 1.72 लाख रुपये दफ्तर की अलमारी में रखे थे। चोर उक्त नगदी के अलावा 1.20 लाख के चेक भी ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंसिपल ने बताया कि कॉलेज में लगे सीसीटीवी फुटेज से पता चला की घटना को अंजाम देने वाले तीन व्यक्ति थे, जो रात करीब साढ़े 1 बजे से 3 बजे तक वारदात को अंजाम देते रहे। उन्होंने कहा कि चोरी चौकीदार राम राजू की लापरवाही का नतीजा है। वह घटना के वक्त कॉलेज में बने अपने क्वार्टर में सो रहा था। घटना की सूचना थाना सुभानपुर के एसएचओ हरदीप सिंह, नडाला चौकी के इंचार्ज कुलवंत सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। चौकी प्रमुख कुलवंत सिंह ने केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें