फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत
विज्ञापन

एएसआई पति ने डाक्टर पर लापरवाही का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
मलोट निवासी आठ माह की गर्भवती एक महिला की कोटकपूरा रोड स्थित लुधियाना अस्पताल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के एएसआई पति ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
एएसआई महल सिंह ने बताया कि उसकी करीब साढ़े नौ साल की एक बेटी है। उसने पत्नी राजिंदर कौर की सहमती से टेस्ट ट्यूब बेबी विधि से बच्चा लेने के बारे में सोचा था। एक लाख 80 हजार खर्च कर बच्चे के लिए लुधियाना अस्पताल से उपचार प्रक्रिया शुरू करवाई थी। डॉक्टर ने स्वाभाविक डिलिवरी के लिए उन्हें 15 अक्तूबर की तारीख बताई। इस दौरान वह रूटीन जांच करवाते रहे। बुधवार सुबह वे दोनों जांच के लिए करीब साढ़े आठ बजे लुधियाना अस्पताल पहुंचे तो रिसेप्शन पर मौजूद लड़की ने उसकी पत्नी को तुरंत अस्पताल की पहली मंजिल पर ले जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पैदल चलकर जाने पर उसकी पत्नी की सांस फूलने लगी। हालांकि मौके पर डॉ. शोभा गर्ग को बुलाने के लिए स्टाफ ने कई बार फोन किया, लेकिन वह नहीं आईं। उनके कहने पर स्टाफ ने इलाज शुरू कर दिया। इससे उनकी पत्नी की हालत और बिगड़ गई। डॉक्टर ने ऑपरेशन करने की बात कह उससे कुछ कागजात साइन करवा लिए। मगर कुछ देर में गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों को न बचा पाने की बात कही। साथ ही राजिंदर को लुधियाना ले जाने की बात कही। जब वे डीएमसी पहुंचे तब तक उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। वहीं डॉक्टर ने इन आरोपों को नकारा है। थाना सिटी प्रभारी तेजिंदरपाल सिंह ने बताया कि डॉक्टरों का बोर्ड बनाकर मृतका का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें