अमर उजाला ब्यूरो
कोटकपूरा (फरीदकोट)। थाना सिटी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 255 ग्राम हेरोइन और 7320 नशीली गोलियां रखने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि पहले मामले में एएसआई सतपाल सिंह की अगुवाई वाली पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी के दौरान 255 ग्राम हेरोइन समेत कार सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बठिंडा की ढिल्लों कालोनी में रहने वाले गांव महिराज निवासी रेशम सिंह उर्फ दर्शन सिंह के रूप में हुई। दूसरे मामले में भी एएसआई सतपाल सिंह की अगुवाई वाली पुलिस पार्टी ने ही 7320 नशीली गोलियों समेत एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान स्थानीय जैतो चुंगी निवासी ज्ञान राम के रूप में हुई है।