फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा सब जेल से दो कैदी फरार,फरार होने की कोशिश में एक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
फगवाड़ा सब जेल से दो कैदी फरार, एक काबू
विज्ञापन

तीन कैदियों व तीन पुलिस मुलाजिमों समेत छह लोगों पर मामला दर्ज
जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद, लुधियाना जेल अधीक्षक जांच के लिए पहुंचे
तीन कैदियों व तीन पुलिस मुलाजिमों समेत छह लोगों पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फगवाड़ा।
फगवाड़ा सब जेल से आज से तीन विचाराधीन कैदी सुरक्षा मुलाजिमों पर चाय फेंक कर फरार हो गए, जिनमें से एक कैदी को काबू कर लिया गया। फरार कैदियो को काबू करने में एक पुलिस मुलाजिम घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी हासिल की। बाद में जेल डीएसपी गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर तीन कैदियों तथा तीन पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। लुधियाना के जेल अधीक्षक पी के खन्ना मामले की जांच के लिए फगवाड़ा पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार वीरवार को सुबह हेड कांस्टेबल हरपाल सिंह जेल में मौजूद था तथा एक अन्य मुलाजिम मंगत सिंह संतरी पहरे पर तैनात था। बताया जाता है असलहा एक्ट में नामजद आरोपी राजविंदर कुमार पुत्र हरमेश कुमार वासी समराए व लड़ाई झगड़े में बंद अमनदीप कुमार पुत्र सतपाल वासी गांव भबियाना एक अन्य कैदी पवन कुमार पुत्र गिरधारी लाल वासी बाबा गधिया के साथ गेट के पास चाय बना रहे थे। इसी दौरान हैड कांस्टेबल काबल सिंह ने जेल अंदर दाखिल होने के लिए गेट खोला तो कैदी चाय जिसमें मिर्च डाल रखी थी उसके उपर फैंक दी तथा हफड़दफड़ी का फायदा उठा कर फरार होने मेें सफल हो गए। राजविंदर व अमनदीप तो फरार हो गए पर पुलिस मुलाजिमों ने पवन कुमार को काबू कर लिया। पुलिस मुलाजिम हरपाल सिंह इस दौरान घायल भी हुआ। सब जेल के डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि तीन कैदियों ने भागे थे जिनमें एक पवन कुमार को काबू कर लिया गया है। मामले की जांच करने पहुंचे लुधियाना जेल अधीक्षक पीके खन्ना ने बताया कि फरारी घटना की जांच की जा रही है तथा जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। मामले की सारी जानकारी एडीजीपी जेल इकबालप्रीत सिंह सहोता को दी जाएगी। पता चला है कि जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे कुछ दिनो से खराब बताए जा रहे है। जिसके पीछे कोई साजिश भी हो सकती है। डीएसपी गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर हवालाती अमनदीप कुमार वासी भवियाना, राजविंदर कुमार वासी समराए (फरार) व पवन कुमार वासी बाबा गधिया (काबू) समेत पुलिस मुलाजिम हैड कांस्टेबल मंगत राम,काबल सिंह व हरपाल सिंह के खिलाफ 223/224 व जेल मैन्यूल 544/39/41 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

फोटो
मामले की जांच के लिए पहुंचे लुधियाना जेल अधीक्षक पी के खन्ना पत्रकारों को मामले की जानकारी देते हुए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें