फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट के सांसद से 33 लाख रूपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन


फरीदकोट के सांसद से पूर्व पीए ने ठगे 33 लाख
वेतन के खाते से एटीएम के जरिये निकालता रहा रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट।
जिला पुलिस ने फरीदकोट से आम आदमी पार्टी के सांसद प्रो. साधू सिंह की शिकायत पर उनके पूर्व पीए के खिलाफ 33 लाख की ठगी का मामला दर्ज किया है। आरोपी मोगा के गांव अमीवाल निवासी गुरसेवक सिंह उर्फ प्रीत को सांसद ने प्राइवेट तौर पर पीए रखा था। साल 2014 में बीमार होने पर सांसद ने उसे अपने दिल्ली के संसद भवन स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया के वेतन खाते का एटीएम कार्ड दिया, जिसे उसने वापस नहीं किया और ढाई तीन साल के अरसे में उसने खाते से 33 लाख 13 हजार 274 रुपये निकाल कर हड़प लिए।
विज्ञापन

जिला पुलिस को सौंपी शिकायत में सांसद प्रो. साधू सिंह के अनुसार सांसद बनने पर साल 2014 में ही वह अचानक बीमार हो गए थे और लुधियाना के एक निजी अस्पताल में दाखिल थे। उस समय उन्होंने अपने पीए गुरसेवक सिंह प्रीत को दिल्ली के बैंक खाते का एटीएम सौंपा, ताकि पैसे की जरूरत पड़ने पर वह पैसे निकाल कर दे सके। उसके बाद भी यह कार्ड उसी के पास रहा। इस साल अप्रैल में गुरसेवक सिंह ने उनके साथ काम करना छोड़ दिया। उसके काम छोड़ने के बाद जब उन्होंने अपना खाता चेक किया तो सारा वेतन गायब देख कर उनके होश उड़ गए। उनके खाते से 22 अगस्त 2014 से 31 मार्च 2017 तक 33 लाख 13 हजार 267 रुपये एटीएम से निकाले जा चुके थे। सांसद के अनुसार उन्हें तो एटीएम कार्ड ही चलाना नहीं आता। जब कभी उन्हें पैसे की जरूरत होती थी तो वह चेक लगाकर बैंक से पैसा निकालते थे। इस मामले में पूर्व पीए गुरसेवक सिंह प्रीत सांसद की मदद से वीजा लगवाकर कई बार विदेश भी जा चुका है और उसने उनके कार्ड से देश विदेश में आनलाइन शॉपिंग भी की है। उधर आरोपी गुरसेवक सिंह प्रीत ने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए कहा कि उसकी सांसद के बेटे के साथ अनबन हो गई थी, जिसकी वजह से उसने उनका साथ छोड़ दिया। यह मामला महज रंजिश के तहत दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें