फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना जेल से धमकी मामले में गैंगस्टर सिम्मा बहिबल नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना जेल से धमकी मामले में गैंगस्टर सिम्मा बहिबल नामजद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट। थाना बाजाखाना पुलिस ने लुधियाना जेल में बंद यहां के कुख्यात गैंगस्टर हरसिमरनदीप सिंह सिम्मा बहिबल को जमीन विवाद के चलते अपने ही गांव के एक किसान को धमकी देने के मामले में नामजद किया है। सिम्मा बहिबल पर हत्या व इरादा ए कत्ल के कई मामले दर्ज है और कुछ माह पहले ही उसे फरीदकोट पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पुलिस को दिए ब्यान में गांव बहिबल कलां के किसान राम चरण सिंह ने बताया कि उसकी चाची मनजीत कौर पत्नी स्वर्गीय रण सिंह को अदालत के फैसले के मुताबिक गांव बहिबल कलां में 3 एकड़ और गांव सिवियां में 5 एकड़ जमीन हिस्से में आई थी जिसपर उसका ही कब्जा था। साल 2012 व 2017 में उसकी चाची ने बहिबल कलां वाली जमीन को सिम्मा बहिबल के पिता गुरमुख सिंह व माता मनप्रीत कौर को बेच दिया था। इसी दौरान उनकी दादी स्वर्गीय दान कौर के हिस्से वाली डेढ़ एकड़ जमीन भी माल विभाग के रिकार्ड में मनजीत कौर के नाम पर दर्ज थी जिसका फायदा उठाते हुए उसने उक्त जमीन की रजिस्ट्री भी गुरमुख सिंह वगैरा को करवा दी थी जिसका कब्जा उनके पास है। दो दिन पहले 18 जून को लुधियाना जेल में बंद सिम्मा बहिबल ने राम चरण सिंह को फोन करते हुए धमकाया कि यदि उन्होंने मनजीत कौर से खरीदी सारी जमीन जोकि नेशनल हाईवे के पास व गांव के सरकारी स्कूल के साथ है ,को ना छोड़ा तो वह उसके और उसके चचेरे भाई परमजीत कौर के लड़कों को जान से मार देगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मालूम होकि सिम्मा बहिबल ने साल 2016 में जैतो के एक राइस मिलर रविंदर पप्पू कोछड़ की भी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें