फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारा-144 का उल्लंघन करके लगाया धरना, 40 नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
धारा 144 तोड़ लगाया धरना, 40 गिरफ्तार
विज्ञापन

बाद में जमानत पर कोर्ट ने किया रिहा
कपूरथला।
डीसी की ओर से जिले में लगाई गई धारा-144 का उल्लंघन करके धरना देना कुछ लोगों को महंगा पड़ गया। इस पर थाना सिटी की पुलिस ने करीब 40 लोगों पर केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार करके थाने ले आई। जहां पर बाद में जमानत पर उन्हें रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना सिटी के एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थी। गश्त करते हुए जब वह पुरानी दाना मंडी कपूरथला पहुंचे तो ठेकेदार रोहित अग्रवाल के घर के बाहर 35े-40 लोग सड़क पर बैठ कर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। जिससे यातायात में विघ्न पड़ रहा था। इस प्रदर्शन को एक व्यक्ति संबोधित करते हुए कहा कि रहा था कि अगर रोहित अग्रवाल घर से बाहर नहीं निकला तो उसके घर पर हमला कर दो। इन प्रदर्शनकारियों के नाम बलविंदर सिंह निवासी सहज इंन्कलेव अमृतसर, सुरजीत सिंह निवासी अमृतसर, अमित लाल निवासी बाघा पुराना जिला मोगा, कुलविंदर सिंह निवासी गुरू गोबिंद सिंह नगर जालंधर, रोहित वर्मा निवासी मोहाली, अमित बांसल निवासी बाघा पुराना जिला मोगा, सतीश कुमार निवासी फ़िरोजपुर और इनके साथ कई अज्ञात व्यक्ति थे, जो दूसरे शहरों से आए हुए थे। इन लोगों ने बिना अनुमति लिए धारा-144 का उल्लंघन किया है। जिसके तहत इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सतनाम सिंह ने बताया कि इन आरोपियों को पुलिस थाने ले आई, जहां पर जमानत पर इन्हें बाद में रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें