फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्खू पुलिस ने दो गैंगस्टरों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मक्खू पुलिस ने दो गैंगस्टर दबोचे
विज्ञापन

दोनों पर दर्ज हैं लूटपाट और हत्या के केस
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
लूटपाट और हत्या के मामले में वांछित दो गैंगस्टरों को शुक्रवार दोपहर थाना मक्खू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस गैंगस्टरों से कई खुलासे होने की उम्मीद है। दोनों तरनतारन जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि गैंगस्टर तरुण अरोड़ा उर्फ मुनीष वासी हरिके जिला तरनतारन और जज उर्फ सुखा वासी गांव मले वाला को मक्खू में देखा गया है। पुलिस ने नाकाबंदी कर शुक्रवार दोपहर को दोनों गैंगस्टरों को काबू कर लिया। इन पर हत्या का प्रयास और शराब ठेकेदार से लूटपाट जैसे केस दर्ज हैं। पुलिस इनके साथियों के बारे में पूछताछ करने में जुटी है। जानकारों का कहना है कि तरनतारन जिला आतंकवादियों के कारण संवेदनशील माना जाता है। गैंगस्टरों के संबंध आतंकियों से भी हो सकते हैं। यह खुलासा पड़ताल के बाद ही होगा। कई गैंगस्टरों के संबंध आतंकियों के साथ पाए गए हैं। गैंगस्टर अशोक कुमार उर्फ अमन सेठ वासी गांव कोहाला थाना मल्लांवाला के संबंध बब्बर खालसा के आतंकी जसवंत सिंह उर्फ काला व बलवंत सिंह के साथ हैं, जिन्हें पुलिस ने लखनऊ से पकड़ा था। अमन सेठ नशीले पदार्थ की तस्करी, हत्या व लूटपाट के मामले में संलिप्त है। एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया गैंगस्टर जज पर सात केस दर्ज हैं, जिनमें लूटपाट व हत्या के अलावा अन्य केस शामिल हैं। तरुण पर चार परचे दर्ज हैं, जिनमें हत्या, लूटपाट व नशीले पदार्थ (डेढ़ किलो हेरोइन) की तस्करी के हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें