फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर बने वेयर हाउस के गोदाम से 913 गेहूं के गट्टे चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वेयर हाउस के गोदाम से गेहूं के 913 कट्टे लूटे
विज्ञापन

लुटेरों ने चौकीदार को बंधक बनाकर दिया वारदात का अंजाम
तीन दिन पहले तलवंडी भाई में पनसप के गोदाम से चोरी हुए थे 320 कट्टे
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। भारत-पाक नेशनल हाईवे पर स्थित पंजाब वेयर हाउस के गोदाम से 25 हथियारबंद लुटेरे चौकीदार को बंधक बनाकर दो ट्रकों में गेहूं के 913 कट्टे लादकर फरार हो गए। गेहूं की कीमत सात लाख 70 हजार 343 रुपये आंकी जा रही है। उधर, थाना सदर फिरोजपुर ने वेयर हाउस के मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है कि पांच अगस्त को तलवंडी भाई के मेन चौक स्थित पनसप के गोदाम से तकरीबन 15 लुटेरे गेहूं के 320 कट्टे चुराकर ले गए थे। इनकी कीमत दो लाख 70 हजार रुपये बनती है।
पंजाब वेयर हाउस के मैनेजर परमजीत सिंह बराड़ पुत्र मलकीत सिंह वासी बाबा राम लाल नगर फिरोजपुर ने पुलिस को बताया कि भारत-पाक नेशनल हाईवे स्थित गोदाम में 2017-18 गेहूं का स्टॉक रखा हुआ था। मंगलवार रात एक बजे के करीब दो ट्रकों में 25 लुटेरे कांपे, लाठी व अन्य हथियार लेकर गोदाम में दाखिल हुए। वहां तैनात चौकीदार को बंधक बनाकर लुटेरों ने गोदाम से लगभग 913 गेहूं के कट्टे दो ट्रकों में लाद लिए और फरार हो गए। उक्त गेहूं की कीमत लगभग सात लाख 70 हजार 343 रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन

मामले की जांच-पड़ताल कर रहे एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि रात एक बजे के करीब गोदाम में चोरी हुई है। सुबह साढ़े चार बजे चौकीदार ने वेयर हाउस के मैनेजर परमजीत सिंह बराड़ को गेहूं के कट्टे चोरी होने की सूचना दी। बराड़ ने सुबह पौने पांच बजे पुलिस को इस बाबत जानकारी दी। जसविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है, जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

बॉक्स
वेयर हाउस व पनसप गोदाम से गेहूं चोरी का शक अपनों पर
पुलिस सूत्रों के मुताबिक वेयर हाउस और पनसप के गोदाम से गेहूं के कट्टे चोरी हुए हैं। उक्त चोरी के पीछे संबंधित विभाग के कई अधिकारियों व मुलाजिमों का हाथ होने की आशंका जाहिर की जा रही है। गोदाम से गेहूं चोरी होना बहुत ही मुश्किल है। पहले संबंधित विभाग के अधिकारी खुद गेहूं बेचने पर फंस जाते थे अब गेहूं चोरी होने का नया तरीका तलाश लिया है। इससे विभाग के अधिकारियों व मुलाजिमों पर भी शक नहीं होता है। इस बार पुलिस नये तरीके से तहकीकात करने जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें