फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवकों ने छात्र पर दागी गोलियां, गंभीर रूप से जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन युवकों ने छात्र को मारी गोली, जख्मी
विज्ञापन

छात्र के दोनों पांव में लगी तीन गोलियां, एक गोली पांव में फंसी
छात्र के रिश्तेदार के पांव को छूकर निकल गई गोली
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। शहर स्थित केडी अस्पताल के परिसर में बाइक सवार तीन युवकों ने बारहवीं के छात्र को गोली मार दी। छात्र के दोनों पांव में तीन गोलियां लगी हैं। वहीं छात्र के रिश्तेदार को एक गोली छूकर निकल गई। जख्मी हालत में छात्र को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना सोमवार दोपहर लगभग एक बजे केडी अस्पताल परिसर में घटी। सूचना मिलते ही डीएसपी बाजवा पुलिस पार्टी समेत घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

हरप्रीत सिंह ने बताया कि वह गुरकीर्तन सिंह पुत्र निरवेर सिंह के साथ केडी अस्पताल में दाखिल मरीज के लिए चाय लेकर जा रहे थे। उसी समय नकाबपोश तीन युवक एक बाइक पर आए और देसी पिस्तौल निकाल कर गोलियां दागना शुरू कर दिया। गुरकीर्तन सिंह के दोनों पांव में तीन गोली लगी। आरोपियों ने उसके सिर पर पिस्तौल का बट मारकर उसे जख्मी कर दिया। वह आरोपियों को पहचान नहीं सकता है जबकि गुरकीर्तन ने एक आरोपी की पहचान कर ली है। आरोपियों के साथ हरप्रीत और गुरकीर्तन की काफी देर तक हाथापाई होती रही। इस दौरान उनके मुंह से नकाब उतर गए। आरोपियों के वहां से जाने के बाद हरप्रीत किसी तरह गुरकीर्तन को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल के डाक्टरों के मुताबिक गुरकीर्तन के पांव में एक गोली फंसी हुई है जबकि दोनों पांव में तीन गोलियां लगी है। हरप्रीत के पांव को छूकर एक गोली निकल गई, जो केडी अस्पताल की टंकी में जाकर लगी है। हरप्रीत ने बताया कि उनके पास तीनों पिस्तौल देसी थे, पिस्तौल चलाते समय कभी गोली उसमें फंस जाती थी। डीएसपी बाजवा ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गुरकीर्तन सिंह ने तीन में से एक आरोपी की पहचान कर ली है। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हो चुके हैं। सीसीटीवी की फुटेज लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन





फोटो संख्या-30एफजेडआरपी01 व 02
कैप्शन--फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल छात्र गुरकीर्तन सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें