फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और दो बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत, दो जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कार और दो बाइक टकराईं महिला की मौत, दो जख्मी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद (फिरोजपुर)।
एफएफ मुख्यमार्ग स्थित गांव मौजे वाला के समीप सोमवार दोपहर करीब 3 बजे कार और दो बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में महिला की मौत हो गई और दो लोगजख्मी हो गए। जख्मियों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अंग्रेज सिंह पुत्र साधू सिंह कार पर सवार होकर श्री गंगानगर से आ रहा था। गांव मौजे वाला के समीप गांव टरिया से राज सिंह निवासी पल्ला मेघा जिला फिरोजपुर अपनी माता परमजीत कौर के साथ बाइक पर सवार होकर मुख्य मार्ग पर चढ़ा। कार चालक अंग्रेज सिंह ने उन्हें बचाने की खातिर अचानक कट मार दिया। इस पर कार सामने से आ रही बाइक टकरा गई। मोटरसाइकिल पर जोध सिंह सिंह और प्यारो बाई पत्नी कश्मीर सिंह निवासी गांव लमोचढ़ कलां सवार थे। हादसेमें कार और दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गई और जोध सिंह तथा राज सिंह घायल हो गए। वहीं प्यारो बाई की मौके पर मौत हो गई। उधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास लोग एकत्र हो गए और उन्होंने एंबुलेंस को सूचित कर घायलों को सिविल अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें