फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर बहू को मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना में बहू से मारपीट कर घर से निकाला
विज्ञापन

पुलिस ने पति समेत तीन पर किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
ससुरालियों ने दहेज प्रताड़ना में बहू से मारपीट कर मायके भेज दिया। पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान पर पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
आजाद नगर निवासी विनोद बाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनकी बेटी सुनैना की शादी दीपक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे। दहेज न मिलने पर आरोपियों ने सुनैना के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। यही नहीं उसे परेशान करने लगे। उन्होंने सुनैना से मारपीट कर उसे घर से निकाल मायके भेज दिया। सुनैना ने मायके पहुंचकर अपने परिजनों को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनैना की मां विनोद बाला ने बेटी के साथ हुई मारपीट की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पूरे मामले की जांच करने के बाद आरोपी पति दीपक, अनीता और सोनिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।














विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें