फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-पोस्ट मास्टर द्वारा 25 लाख की ठगी का मामला-

विज्ञापन
विज्ञापन
खाताधारकों ने डाकघर के सामने जताया रोष
विज्ञापन

गबन के आरोपी पोस्टमास्टर की गिरफ्तारी मांगी, लोगों ने विभाग के खिलाफ की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। गांव थड़ा उपरला में डाक विभाग के ब्रांच पोस्ट मास्टरकी ओर से 50 खाताधारकों से लगभग 25 लाख की ठगी करने के मामले में केवल 13 हजार के गबन का मामला दर्ज करने से नाराज लोगों ने रोष प्रदर्शन किया। खाताधारकों ने डाक विभाग की कार्यशैली के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन

खाताधारकों ने यशोदा जसरोटिया के नेतृत्व में थडा उपरला के डाकघर के सामने रोष प्रदर्शन किया तथा उनके पैसे के गबन के लिए शीध्र उचित कार्रवाई करने की मांग की। खाताधारक भानू प्रिया, राज रानी, सोनिया, उपासना, जंग बहादुर, किरण कुमारी, गीता देवी व अन्य खाताधारकों ने बताया कि अब विभाग अपनी खामियों को छुपाने के लिए अकेले-अकेले खातोधारकों को बुला रहा है और जांच करने के लिए डाकघर शाहपुरकंडी में बुलाया जा रहा है। वहीं पर ब्लाक समिति सदस्य यशोदा जसरोटिया ने बताया कि पुलिस स्टेशन थडा उपरला में आरोपी सतपाल सिंह के विरुद्ध मामला भी दर्ज हो चुका हैष आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। गुस्साए लोगों ने विभाग को चेतावनी दी है कि यदि उनकी जमा पूंजी शीघ्र ही नहीं लौटाई तो वह संघर्ष करने के लिए विवश हो जाएगें। वहीं, डाकघर में जांच करने आए अधिकारी सतिंद्र सिंह ने कहा कि उभविष्य में वह अपनी जांच के लिए थडा उपरला के डाकघर के खाताधारकों के रिकार्ड को देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें