फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब व्यवसायी शिवलाल डोडा एक दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवलाल डोडा, साथी पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन

भीम हत्याकांड के गवाह गुरजंट सिंह जंटा को धमकी दिलवाने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। भीम हत्याकांड के गवाह गुरजंट सिंह जंटा को धमकी दिलवाने के आरोप में शराब व्यवसायी शिवलाल डोडा उर्फ शोली व सिमरनजीत सिंह को शुक्रवार को न्यायाधीश दलीप कुमार की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने डोडा सहित दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

शिवलाल डोडा को गत दिवस जिला अतिरिक्ति सत्र न्यायालय में पेश किया गया था, जहां पर भीम हत्याकांड के गवाह गुरजंट सिंह जंटा की गवाही दोबारा होनी थी। गुरजंट सिंह जंटा अदालत में पेश न होने के कारण अगली तारीख 7 फरवरी दी गई है। इसी के साथ ही नगर थाना प्रभारी चंद्रशेखर की टीम ने अदालत में पेश हो कर मांग की कि उन्हें मुकदमा नंबर 2 में शिवलाल डोडा को गिरफ्तार करना है। न्यायालय ने पुलिस की अर्जी को मंजूर करते हुए 1 फरवरी को शिवलाल डोडा व सिमरन को अबोहर अदालत में पेश करने के आदेश जारी किए। इस पर आज डोडा को गुरदासपुर जेल से लाकर अबोहर के न्यायाधीश दलीप कुमार की अदालत में पेश किया गया। वहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं शिवलाल डोडा के वकील हरप्रीत सिंह ने याचिका दायर कर अदालत से मांग की कि शिव लाल डोडा पर पहले दर्ज किए गए कई मामलों में भी उनकी गिरफ्तारी दिखाई जाए। ज्ञात हो कि शिवलाल डोडा पर धोखाधड़ी से बैंक की लिमिट बढ़वाने व शराब ठेकेदार को धमकी देने जैसे कई अन्य मामले भी पुलिस ने दर्ज किए हैं। इनमें अभी तक पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी नहीं दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें