फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में सात पर दर्ज किया मुकदमा,

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर 33 लाख की ठगी
विज्ञापन

तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने सात लोगों पर दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। विदेश जाने की चाह फिरोजपुर के लोगों को मंहगी पड़ रही है। विदेश जाने की चाह में ठगी का शिकार तीन मामलों में पुलिस ने शिकायत के आधार पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त मामलों में आरोपियों ने पीड़ितों से 33 लाख की ठगी की है।
विज्ञापन

पहले मामले में सोनू वासी पीरावाली ने थाना घल्लखुर्द को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात सूबा सिंह व रजनी वासी लोहांम के साथ हुई। उसे विदेश भेजने की बात कहकर आरोपियों ने उससे सात लाख रुपये ले लिए। अब आरोपी न तो उसे विदेश भेज रहे हैं और न ही उसके पैसे वापस कर रहे हैं। दूसरे मामले में पीड़ित सूबा सिंह वासी लोहांम ने थाना घल्लखुर्द को दी गई शिकायत में बताया कि उसने गुरप्रीत सिंह, मंजीत कौर व सरवन सिंह वासी शेरगढ़ जिला लुधियाना को विदेश भेजने के एवज में 11 लाख रुपये लिए थे। अब तक आरोपी न तो उसे विदेश भेज रहे हैं और न ही उसके पैसे वापस कर रहे है। इसी तरह से तीसरे मामले में शिकायतकर्ता मंगल सिंह वासी नत्थूवाला ने थाना ममदोट पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि आरेापी भूपिंदर सिंह वासी गांव मद्दीपुर जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा व बलवंत सिंह वासी कुरुक्षेत्र को विदेश भेजने के एवज में 15 लाख रुपये लिए थे। अब तक आरोपी न तो उसे विदेश भेज रहे हैं और न ही उसके पैसे वापस कर रहे है। उक्त तीनों मामलों में पुलिस की ओर से शिकायत के आधार पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें