रामपुर। घर वापस जा रही से एक आशा को तीन दबंगों ने दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वही साथी आशा ने एक व्यक्ति का नकाब खींच कर उसको उसको पहचान लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ग्राम निवासी दो आशाएं टांडा आईं थीं। मंगलवार देर रात आठ बजे वो ऑटो से सीकामपुर चौराहे तक गईं। वहां से अपने ग्राम के लिए दोनों सवारी न मिलने के कारण पैदल जाने लगीं। इसी बीच पीछे से बाइक सवार तीन लोगों ने एक आशा को दबोच लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगे। इसी बीच दूसरी आशा ने साथी आशा को बचाने का प्रयास किया। जिसमें एक व्यक्ति का चेहरा दिखाई दे गया। हैरत की बात है कि इस किसी राहगीर ने महिला की मदद नहीं की। तीनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद सेहत तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।