फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की नियत से पंप कर्मचारियों पर हमला, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लुटेरों का पंप कर्मियों पर हमला, दो घायल
विज्ञापन

फिरोजपुर। जीरा-तलवंडी रोड पर गांव सेखवां के नजदीक शुक्रवार बाद दोपहर बाइक सवार दो लुटेरों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों से नतदी लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर लुटेरों ने दो कर्मचारियों को तेजधार हथियार मार कर घायल कर दिया। दोनों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अरोड़ा फीलिंग स्टेशन सेखवां पर बाद दोपहर बाइक सवार दो युवकों ने कर्मचारी अमलेश मिश्रा से 50 रुपये का पेट्रोल डलवाया। पैसे मांगने पर दोनों युवकों ने अमलेश को धमकाना शुरू कर दिया और उसके पास मौजूद नकदी छीनने का प्रयास किया और विरोध करने पर लुटेरों ने उसके सिर पर हमला कर दिया। इसी दौरान दूसरे पंप कर्मचारी पवन कुमार तिवाड़ी ने विरोध किया तो उन्होंने उसके सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। दोनों कर्मचारियों के शोर मचाने पर लुटेरे फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही थाना जीरा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें