फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुग्गी झोंपड़ी में रहने वाले तीन वर्षीय बच्चे का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
झोपड़ी में रहने वाला 3 वर्ष का बच्चा अगवा
विज्ञापन

दिल्ली नंबर कार पर सवार होकर आई थी अपहरणकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। अनाजमंडी के पास बनी झुग्गी झोंपड़ी में रहने वाले तीन वर्षीय एक बच्चे का सोमवार की शाम अपहरण हो गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही शहर के बाहर जाने वाले सभी रास्ते सील कर दिए और आसपास के जिलों की पुलिस को भी वायरलेस पर सूचना दे दी।
मामले की जांच कर रहे थाना सिटी वन के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता हुसैन निवासी झुग्गी झोंपड़ी अनाजमंडी ने पुलिस को बताया कि उसका तीन वर्षीय बेटा फरमान सोमवार की शाम को झुग्गी झोपड़ी के सामने सड़क पर खेल रहा था। शाम करीब साढे पांच बजे वहां एक सफेद रंग की दिल्ली नंबर कार आकर रुकी। कार में से उतरी महिला ने उनके बेटे को चीज दिलाने की बात कहकर उठा लिया और अपने साथ लेकर कार समेत फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार उन्हें लगता है कि अपहरणकर्ता जीरा रोड के जरिए मोगा शहर की ओर गए हैं। पुलिस ने फिलहाल हुसैन के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। खबर लिखे जाने तक मोगा पुलिस शहर में दाखिल होने ौर बाहर जाने वाले हरेक वाहन की गंभीरता से जांच कर रही थी, वहीं पुलिस की एक टीम ने झुग्गी झोंपड़ी में भी सर्च अभियान चलाया। घटनास्थल के निकट एक सीसीटीवी कैमरा तो लगा था, लेकिन अपहरण की घटना उसमें कैद नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें