फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल अस्पताल से फिरोजपुर जेल का हवालती फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
30 जून को लगी थी चोट, सारज सिंह पर चल रहे थे तीन केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट। दुराचार व नशा तस्करी जैसे गंभीर आपराधिक केसों का सामना कर रहे फिरोजपुर जेल से संबंधित एक हवालाती के यहां के गुरुगोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज के अस्पताल से फरार होने का मामला सामने आया है। मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने फरार हवालाती थाना मक्खु के गांव पीर मोहम्मद निवासी सारज सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि दुराचार, नशा तस्करी व आर्म्स एक्ट के अलग-अलग तीन केसों के चलते न्यायिक हिरासत के चलते फिरोजपुर जेल में बंद सारज सिंह, बीती 30 जून को फिरोजपुर जेल में चोट लगने की वजह से घायल हो गया था। वहां के सिविल अस्पताल से रेफर किए जाने पर उसे इलाज के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। एक दिन पहले बुधवार रात करीब 9 बजे उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था और उसकी निगरानी में तैनात तीन पुलिस कर्मी उसे फिरोजपुर जेल वापस ले जाने के लिए अस्पताल गेट के पास एंबुलेंस का इंतजार कर रहे थे। इन तीनों में से हवलदार प्यारा सिंह, डिस्चार्ज से संबंधित कागजात फोटो स्टेट करवाने गया था। इसी दौरान सारज सिंह ने दर्द होने का झांसा दिया। इसके बाद हवलदार बलवीर सिंह, उसके लिए दवाई लेने चला गया। उसके पास खड़े सिपाही रामचंद्र को अकेला पाकर सारज सिंह ने पेशाब जाने के लिए बहाना लगाया और हथकड़ी को ढीला करवाने के बाद उसे धक्का देकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें