फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंस्ट्रक्शन कंपनी के क्वार्टर में पंखे से लटक महिला ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पंजाब-हिमाचल सीमा पर स्थित गांव माजरा की वालिया कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत महिला ने अपने रिहायशी क्वार्टर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला उड़ीसा की रहने वाली है।
विज्ञापन

डीएसपी डॉ. साहिल अरोड़ा ने बताया कि मृतका के पति सुदर्शन दास ने बताया कि उनकी पत्नी गोविंद थामल दास रात को सोई। देर रात जब वह शौच के लिए उठी तो पत्नी का शव पंखे से लटका था। पति ने इसकी जानकारी कंपनी के मालिक नरिंदर वालिया को दी तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। डीएसपी साहिल अरोड़ा और थाना प्रभारी डमटाल अजीत कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। डीएसपी ने बताया कि मामला दर्ज कर शव को नूरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि मृतका व उसके पति ने करीब 14 वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। उनके दो बच्चे हैं जो अपने नाना के घर रहते हैं। डीएसपी ने बताया कि आत्महत्या के कारण की जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें