फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार पर दंपती पर दागी गोली, पत्नी जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
चलती कार पर दागी गोलियां, महिला घायल
विज्ञापन

लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में दाखिल, छह आरोपियों पर केस दर्ज
पति के साथ सत्संग से लौट रही महिला
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। शहर के बगदादी गेट के पास कार सवार दंपति पर छह लोगों ने दनादन गोलियां दागीं। एक गोली कार का शीशा तोड़कर महिला को जा लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी जान से मारने की नीयत से चलती कार पर दंपति पर गोलियां दागते रहे। किसी तरह दंपति वहां से निकल गए। जख्मी महिला को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उधर, थाना सिटी पुलिस ने बुधवार को पीड़िता के बयान पर छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

पीड़िता गीता पत्नी जगसीर वासी गांव शेरखां ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने पति के साथ कार से वाल्मीकि भाईचारा सत्संग से लौट रही थीं। जैसे ही फिरोजपुर शहर के बगदादी गेट के पास पहुंचे तो दो बाइक पर सवार आरोपियों ने उनकी चलती कार पर गोलियां दागनी शुरू कर दी। एक गोली कार का शीशा तोड़ती हुई उन्हें लग गई। इससे वह घायल हो गईं। यही नहीं आरोपी उनकी चलती कार पर गोलियां दागते रहे। किसी तरह वह आरोपियों से बचकर वह वहां से निकले। गीता को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना सिटी पुलिस ने गीता के बयान पर आरोपी सुनील, माइकल उर्फ काली बस्ती भट्टियां वाली, राजन वासी बस्ती शेखां वाली, सुच्चा वासी सुबा काहन चंद, आशीष चोपड़ा वासी कसूरी गेट फिरोजपुर शहर व सोनू वासी लेली वाला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच-पड़ताल एएसआई दविंदर सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें