फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से 200 मीटर दूर लोहे को काट दो मंजिला दुकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहे के गेट काटकर दो मंजिला दुकान में चोरी
विज्ञापन

20 हजार कैश, नोटों के हार और कपड़े चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर नंगलभूर में पांच दिन पहले पेट्रोल पंप से लूट की वारदात अभी सुलझी भी नहीं थी कि बुधवार रात चोरों ने थाना सदर से 200 मीटर की दूरी पर एक और वारदात कर डाली। चोर दुकान का बाहरी शटर तोड़ने की बजाय पीछे से दो मंजिला मकान की छत पर चढ़े। वहां सबसे पहले उन्होंने सीसीटीवी की तारें उखाड़ीं। दोनों लोहे के गेटों को काटकर अंदर घुसे और सीसीटीवी की डीवीआर साथ ले गए।
विज्ञापन

दुकान मालिक सन्नी ने बताया कि रोज की तरह बुधवार रात भी वह दुकान बंद करके घर गया था। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान में सीसीटीवी की तारें इधर-उधर बिखरी थीं। अंदर जाकर देखा तो गल्ले से 20 हजार की नकदी गायब थी। इसके साथ ही दुकान में रखे 10 हजार के नोटों के हार, 25 बच्चों के सूट, 30 से अधिक युवाओं के कपड़े व अन्य सामान गायब था। उन्होंने बताया कि चोर दुकान के पिछले हिस्से से होकर छत तक पहुंचे थे। चोरों ने दो मंजिला दुकान पर लगे नल पर एक तार भी बांधी हुई थी। उन्होंने बताया कि इस संबंधी थाना नंगल भूर पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फोटो:-7-दूसरी मंजिल पर काटा गया कैंची गेट और सीसीटीवी की तारें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें