फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दो महिला हवालातियों से मिले तीन मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो महिला हवालातियों से मिले तीन मोबाइल
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में एक पुरुष हवालाती भी
जेल प्रशासन ने तीन मोबाइल, तीन बैटरियां व एक सिम जब्त किया
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। माडर्न जेल कपूरथला में दो महिला हवालाती समेत तीन हवालातियों से जेल प्रशासन ने विशेष चेकिंग के दौरान तीन मोबाइल जब्त किए हैं। पुलिस ने इनसे तीन बैटरियां और एक सिम भी बरामद किया है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि जेल की सुरक्षा में कहीं तो छेद हैं जहां से आसानी से बैरकों तक मोबाइल पहुंच रहे हैं। हालांकि एसपी मोबाइल बरामदगी को अपनी उपलब्धि बताते हुए पीठ थपथपा रहे हैं।
माडर्न जेल कपूरथला के सहायक सुपरिंटेंडेंट अमरीक सिंह और परमजीत सिंह ने बताया कि एसपी जेल सुरिंदरपाल खन्ना के निर्देश पर जेल की महिला बैरकों में औचक निरीक्षण किया गया। चेकिंग के दौरान हवालाती अमनप्रीत कौर निवासी गांव भैणी कादर बख्श जिला कपूरथला और हवालाती कमलजीत कौर निवासी गांव गन्ना, फिल्लौर से दो मोबाइल, दो बैटरी व एक सिम बरामद हुआ। वहीं पुरुष बैरकों की चेकिंग के दौरान हवालाती कोमल कुमार उर्फ कोमल निवासी गांव मेहली जिला शहीद भगत सिंह नगर से एक मोबाइल व एक बैटरी बरामद हुई। इनसे जब बैरक में मोबाइल की उपलब्धता के बारे में पूछा गया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सदर के जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल हरजिंदरपाल ने बताया कि प्रोडक्शन वारंट पर हवालातियों को लाकर जेल में पूछताछ में आसानी से जेल के अंदर मोबाइल पहुंचने की कड़ी के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। उधर, एसपी जेल सुरिंदरपाल सिंह खन्ना ने फिर से इस मोबाइल उपलब्धि को जेल प्रशासन की सख्ती का हवाला देते हुए अपनी पीठ थपथपाते हुए कहा कि यह तो जेल प्रशासन की सख्ती के चलते मोबाइल बरामद हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें