फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से अश्लील हरकतें करने पर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी से छेड़छाड़ से परेशान युवक ने दी जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोटकपूरा (फरीदकोट)।
कोठे ब्राह्मण वाला में एक युवक ने पत्नी से छेड़छाड़ से परेशान होकर सल्फास निगलकर आत्महत्या कर ली। सिटी पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी मनजिंदरजीत सिंह मनी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी शादी 11 वर्ष पहले मनदीप कुमार के साथ हुई थी। उसका एक बेटा और एक बेटी भी है। पीड़िता के अनुसार मनिंदरजीत सिंह मनी अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करता रहता था। 10 नवंबर को भी शाम करीब 5 बजे उसका पति घर पर नहीं था तो उस समय मनिंदरजीत सिंह उसके घर पहुंच गया और छेड़छाड़ करने लगा। इसी दौरान उसका पति घर पहुंच गया। मनिंदरजीत सिंह ने उसके पति को धक्का देकर गिरा दिया और किसी को यह बात बताने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देकर वहां से चला गया। इसके बाद उसके पति ने सल्फास निगल लिया। थाना सिटी पुलिस प्रभारी एसआई खेमचंद पराशर ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें