फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी की गाजी गलौज से तंग आकर इलेक्ट्रीशियन ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
मां-बेटी की प्रताड़ना से तंग इलेक्ट्रिशियन ने दी जान
विज्ञापन

मृतक के बेटे पर संबंध बनाकर शादी न करने का लगा रही थीं आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। महिला और उसकी बेटी की गाली-गलौच और थानों में चक्कर लगाने से परेशान इलेक्ट्रिशियन ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने महिला अनीता देवी और उसकी बेटी पिंकी पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक गुरनाम सिंह के बड़े बेटे जगदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता एयरफोर्स स्टेशन के पास बिजली की दुकान चलाते थे। उसका छोटा भाई संदीप पांच साल से दोहा कतर में रहता है। पिंकी ने आरोप लगाया था कि उसका संदीप के साथ अफेयर चल रहा था और उनके आपस में संबंध भी थे। संदीप शादी से इंकार कर रहा था, जिसके चलते पिंकी ने थाना वुमन सेल में शिकायत दी। 23 अप्रैल को पुलिस ने दोनों पार्टियों को थाने में बुलाया, जहां पिंकी और उसकी मां अनीता ने पहले थाने में उनके साथ गाली गलौच किया। अगले दिन दोनों मां-बेटी उनके घर आ पहुंची और दोबारा उनको गालियां दीं। बेइज्जती बर्दाश्त न कर पाने पर गुरनाम सिंह ने दोपहर डेढ़ बजे पंखे से फंदा लगा लिया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया पर उनकी मौत हो चुकी थी। एएसआई दलबीर सिंह ने बताया कि जगदीप के बयान पर मां-बेटी पर मामला दर्ज किया है और धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें