विवाहिता को दहेज के लिए घर से निकाला, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। ससुरालियों ने दहेज के रूप में 20 लाख रुपये नहीं मिलने पर विवाहिता को पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। थाना सदर पुलिस ने पीड़िता के बयान पर रविवार को पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़िता मालती सेठी वासी फ्रेंड कालोनी (जीरा) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी शादी वर्ष 2004 में अरविंद धीमान पुत्र वरिंदर धीमान वासी 583, सेक्टर 03-बी नजदीक पंजाब नेशनल बैंक रेलवे रोड मंडी गोबिंदगढ़ के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसे परेशान करता था। पति की मांग थी कि मायके से 20 लाख रुपये या फिर कार लेकर आए। मायके वाले यह सब कुछ देने में असमर्थ थे। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पति अरविंदर धीमान के खिलाफ मामला दर्ज किया है।